राष्ट्रीय

Amritpal Singh Video: दिल्ली में दिखा था अमृतपाल सिंह, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, पहचान छिपाने की कर रहा था कोशिश

Amritpal Singh Video: दिल्ली में दिखा था अमृतपाल सिंह, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, पहचान छिपाने की कर रहा था कोशिश

कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह लगातार पुलिस की गुरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है। कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। इस सब के बीच खबर यह है कि अमृतपाल सिंह दिल्ली में भी सड़कों पर दिखा था। दिल्ली में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह, 21 मार्च को दिल्ली में बिना पगड़ी और चेहरे पर नकाब के साथ देखा गया था। उसने सनग्लासेस और डेनिम जैकेट पहनी थी। सीसीटीवी क्लिप में उसका सहयोगी लवप्रीत सिंह भी नजर आ रहा है।

दोनों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मास्क भी पहन रखा था। 18 मार्च को पंजाब में उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से अभियान शुरू किया गया था। तब से वह लगातार फरार चल रहा है। सूत्रों ने कहा कि अमृतपाल सिंह और उसका सहयोगी हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रास्ते दिल्ली आए। पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि क्या वह अभी भी दिल्ली में छिपा हो सकता है या राष्ट्रीय राजधानी से भी भाग गया है। भारत के हिमालयी पड़ोसी नेपाल ने पहले ही अमृतपाल सिंह को अपनी निगरानी सूची में डाल दिया है क्योंकि वह नकली पासपोर्ट का उपयोग करके सीमा पार करने का प्रयास कर सकता है।

पंजाब सरकार ने मंगलवार को यहां पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में कहा कि खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा तथा इस संबंध में कई एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। पुलिस ने 18 मार्च को पंजाब में अमृतपाल और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और अमृतपाल उसके बाद से लापता है। सरकार ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वह कई बार अलग हुलिया में दिखा, ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!