राष्ट्रीय

नवीन पटनायक से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, कहा- हमने संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

नवीन पटनायक से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, कहा- हमने संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज होती दिखाई दे रही है। इन सबके बीच ममता बनर्जी भी एक अलग मोर्चे के गठन को लेकर जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की है। नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि हमने संघीय ढांचे को मजबूत और स्थाई बनाने का संकल्प लिया है। दूसरी ओर से इस मुलाकात को लेकर नवीन पटनायक से भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। गंभीर राजनीतिक मामलों पर कोई गहन चर्चा नहीं हुई है। हम बहुत पुरानी मित्रता साझा करते हैं।

हालांकि, ममता बनर्जी लगातार 2024 चुनाव को लेकर गैर कांग्रेसी गठबंधन की कोशिश में लगी हुई हैं। लेकिन दोनों नेताओं ने तीसरे मोर्चे या क्षेत्रीय गठबंधन की संभावनाओं से जुड़े सवालों को टाल दिया। ममता बनर्जी इससे पहले जगन्नाथपुरी भी पहुंची थीं। उन्होंने पुरी में बंगाल निवास के निर्माण के लिए एक भूखंड का भी चयन किया है। ममता बनर्जी नवीन पटनायक से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंची थीं। नवीन पटनायक करने ममता बनर्जी का भगवान जगन्नाथ का अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, बनर्जी ने पटनायक को साल भेंट की।

इससे पहले ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा को हराने का संकल्प लिया था। जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी यहां शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आने वाले दिनों में विपक्षी गठबंधन के आकार लेने का भरोसा जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हालांकि, इस प्रस्तावित विपक्षी मोर्चे में कांग्रेस की भूमिका पर यादव ने कहा कि यह कांग्रेस को तय करना है

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!