राष्ट्रीय

Delhi Woman Drag By Car CCTV Footage | बीच सड़क पर लाश, लड़की के बदन पर कपड़ा तक नहीं, आधी रात में महिला को 4 KM तक रोड पर घसीटती रही कार

Delhi Woman Drag By Car CCTV Footage | बीच सड़क पर लाश, लड़की के बदन पर कपड़ा तक नहीं, आधी रात में महिला को 4 KM तक रोड पर घसीटती रही कार

बीच सड़क पर लाश, लड़की के बदन पर कपड़ा तक नहीं, आधी रात में महिला को 4 KM तक रोड पर घसीटती रही कार

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मारुति बलेनो में यात्रा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मारुति बलेनो में यात्रा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, महिला का निर्वस्त्र शव और उसके टूटे पैर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। स्वतंत्र रूप से वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जी सकती है। फुटेज में यह भी दावा किया गया है कि पीड़िता से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे एक दुर्घटना बताया।

एक नए सीसीटीवी फुटेज में कंझावला इलाके में कार को यू-टर्न लेते हुए दिखाया गया है। गाड़ी के नीचे महिला का शव दिखाई दे रहा है। तड़के 3:34 बजे के फुटेज में वाहन को लाडपुर गांव से थोड़ा आगे यू-टर्न लेते हुए और तोसी गांव की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है। महिला (23), जो अपने घर जा रही थी, उसे सुल्तानपुरी से दिल्ली के कंझावला तक लगभग चार किलोमीटर तक एक कार द्वारा घसीटा गया।

घटना का पता तब चला जब रोहिणी जिले की कंझावल पुलिस को रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि कुतुबगढ़ की ओर जा रही ग्रे रंग की बलेनो कार एक महिला के शव को घसीट कर ले जा रही है। फोन करने वाले ने पुलिस को कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बताया, जिसे कार को रोकने और वाहन की तलाशी लेने के स्पष्ट निर्देश के साथ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को बता दिया गया। सुबह करीब 4 बजे कंझावला पुलिस को एक और फोन आया जिसमें कहा गया कि महिला का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। क्राइम टीम मौके पर पहुंची। अपराध स्थल से नमूने एकत्र करने और प्रदर्शित करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। शव को मंगोलपुरी के एसजीएम अस्पताल भेजा गया। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कार का पता लगाया और जांच शुरू की। उन्होंने कार के मालिक का पता लगाया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और पुरुषों के नमूने भी लिए हैं ताकि यह पता चल सके कि दुर्घटना के समय वे नशे की हालत में थे या नहीं।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार कंझावला थाने (रोहिणी जिला) में तड़के तीन बजकर 24 मिनट पर सूचना मिली कि कुतुबगढ़ इलाके की ओर जा रही एक कार से एक शव बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का पैर कार के एक पहिये में फंस गया और उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटा गया।

मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया गया है। दीपक एक ड्राइवर है, अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड का काम करता है, कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है, मिथुन नारायणा में हेयर ड्रेसर का काम करता है और मित्तल सुल्तानपुरी में एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर काम कररता है। पुलिस ने कहा कि कार चालक शराब के नशे में था या नहीं, इसकी जांच के लिए उसके खून के नमूने को संरक्षित कर लिया गया है। पीड़िता विवाह एवं अन्य कार्यों में पार्ट टाइम काम करती थी। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह ऐसे ही एक समारोह से घर लौट रही थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!