सामाजिक

Rishi Rajpopat: संस्कृत की 2500 साल पुरानी कौन सी है वो पहेली? इस भारतीय ने जिसे चुटकियों में सुलझा दिया

Rishi Rajpopat: संस्कृत की 2500 साल पुरानी कौन सी है वो पहेली? इस भारतीय ने जिसे चुटकियों में सुलझा दिया

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय अपने अनोखे रिसर्च के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हाल ही में वहां पीएचडी कर रहे एक 27 साल के छात्र ऋषि अतुल राजपोपट ने एक नया इतिहास रचा है। इस छात्र ने संस्कृत से जुड़ी एक समस्या को हल कर लिया है। जिसने 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व से विद्वानों को उलझा कर रखा था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय छात्र ने प्राचीन संस्कृत विद्वान पारिणी के लिखित एक कोड को डिकोड किया है। ये खोज किसी भी संस्कृत शब्द को पैदा करना संभवा बनाती है। मंत्र और गुरु सहित व्याकरण के नजरिए से लाखों सही शब्दों का निर्माण इससे हो सकता है।

अतुलराजपोपट कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के जॉन्स कॉलेज में पीएचडी के छात्र हैं। उन्होंने मीडिया को बताया है कि कैम्ब्रिज में मेरे पास वो एक अद्भुत पल था। नौ महीने तक एक समस्या को हल करने की कोशिश के बाद मैं छोड़ने के लिए तैयार था। कहीं समाधान नहीं मिल रहा था इसलिए मैंने एक महीने के लिए किताबें बंद कर दी और बस गर्मियों का आनंद लिया। तैराकी, साइकिल चलाना, खाना बनाना फिर ध्यान। फिर बेमन से काम पर वापस लौटना। मिनटों के भीतर जैसे ही मैंने पन्ने पलटे ये पैटर्न उभरने लगा और ये सब समझ में आने लगा। इसके साथ समस्या को हल करने में और दो साल का वक्त लग गया।

ऋषि राजपोपट ने अपनी शोध के दौरान सदियों पुरानी संस्कृत की समस्या को सुलझाने का खुलासा किया। ये थिसिसि 15 दिसंबर 2022 को प्रकाशित हुई। राजपोपट ने 2500 साल पुराने एल्गोरिदम को डिकोड किया, जो पहली बार पणिनि की भाषा मशीन का सटीक इस्तेमाल करना संभव बनाता है। बता दें कि पणिनि की प्रणाली को उनके लिखे गए सबसे मशहूर अष्टाध्यायी से जाना जाता है। इसमें विस्तृत तौर पर 4 हजार नियम हैं। माना जाता है कि इसे 5– बीसी के आसपास लिखा गया था।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!