[aioseo_breadcrumbs]

प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा तैयारियों का किया निरीक्षण

Share This Article

दिनांक 16.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की दिनांक 26.03.2026 से प्रस्तावित अंतिम परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत की गई तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की साफ-सफाई, अभिलेखों की उपलब्धता तथा परीक्षा संचालन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, जिससे प्रशिक्षु आरक्षियों को शांतिपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर प्राप्त हो सके साथ ही समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक  ऊदल सिंह उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This