[aioseo_breadcrumbs]

नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया नव नामित सभासदों का अभिनंदन

Share This Article

मुजफ्फरनगर

नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर में राज्यपाल द्वारा नामित किए गए नए सभासदों के आगमन से जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नव-नामित सदस्यों का अभिनंदन किया गया, जहां शहरी विकास को लेकर सकारात्मक संकेत भी दिए गए।

मुजफ्फरनगर में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पटेलनगर में नव-नामित सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नामित सदस्य अमित कुमार उर्फ बॉबी और अभिजीत गंभीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने दोनों सदस्यों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि राज्यपाल की ओर से नगरीय निकायों में किए गए सभासदों के मनोनयन के तहत मुजफ्फरनगर पालिका में पांच सदस्यों को नामित किया गया है। कहा कि पांच नए सभासदों के नामित होने से पालिका सदन में भाजपा का परिवार और मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य मिलकर टीम भावना के साथ कार्य करेंगे, जिससे शहर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पालिका सदन में पांच सदस्यों का यह मनोनयन शहरी विकास के लिए सहयोग आधारित व्यवस्था को मजबूत करेगा। नए सदस्यों के जुड़ने से विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी और नगर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, अमित पटपटिया, विजय कुमार चिंटू, प्रियांक गुप्ता, मौहम्मद खालिद, नौशाद खां, हसीब राणा, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिडला और पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता आदि ने नव नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनसे जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This