[aioseo_breadcrumbs]

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन

Share This Article

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम चाँदपुर में “जल अर्पण 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कुलदीप त्यागी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष,सहायक अभियंता जल निगम अंकित गुर्जर, अनुज चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को बढ़ावा देना और “मेरा गांव, मेरी पहचान” के संदेश को मजबूत करना रहा।

ग्राम प्रधान कुलदीप त्यागी ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों तथा छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है, इसलिए इसका सदुपयोग करना चाहिए और इसे व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए।”

 

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश, प्रदेश और गांव की शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जल का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। स्वच्छ जल से ही स्वस्थ जीवन संभव हो पाता है।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पेड़-पौधे भी लगाए।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक जल निगम मनेंद्र कुमार,पुलकित कुमार जूनियर इंजीनियर, मांगेराम प्रोजेक्ट मैनेजर, अभिषेक और इमरान कुरैशी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This