Prakash Parv 2022: रोशनी में नहाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, आतिशबाजी का भी रहा अलग नजारा, देखें तस्वीरें
Prakash Parv 2022: रोशनी में नहाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, आतिशबाजी का भी रहा अलग नजारा, देखें तस्वीरें

Prakash Parv 2022: प्रकाशाेत्सव पर रंगीन रोशनियाें से सजा गुरुद्वारा गुरु का ताल।
Prakash Parv 2022 गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाशोत्सव पर जमगमा उठे आगरा में गुरुद्वारे। गुरुद्वारा माईथान व गुरुद्वारा गुरु का ताल में सजे कीर्तन दरबार। गुरु का ताल पर भव्य सजावट को निहारने पहुंचे हजाराें लोग। आतिशबाजाें ने भी बांधे रखा लोगाें को।
नानक उत्तम-नीच न कोई यानी ईश्वर की निगाह में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। फिर भी अगर कोई व्यक्ति अपने आपको प्रभु की निगाह में छोटा समझे तो ईश्वर उस व्यक्ति के हर समय साथ रहता है। गुरु नानक देव के इस संदेश को उनके प्रकाशोत्सव पर प्रचारित किया गया। शहर के गुरुद्वारों में भव्य सजावट की गई। सुबह से रात तक कीर्तन दरबार सजे। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भव्य सजावट की गई।
ये भी पढ़ेंः एक ऐसा मंदिर, यहां ग्रहण में बंद नहीं होते कपाट, चलती रहती है पूजा अर्चना
सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर मुख्य आयोजन गुरुद्वारा माईथान में हुआ।गुरुद्वारा शीश गंज दिल्ली के भाई निर्मल सिंह खालसा ने जित्थे बाबा पैर धरे पुजा आशण सोया शबद गायन करते हुए कहा की गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन काल मे चार उदासियां की थी। उनके चरण जहां जहां पड़े वहां अंधकार खत्म हुआ। भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी ने आसा दी बार का कीर्तन किया। भाई बिजेंदर सिंह जी ने कल तारन गुरु नानक आया का गायन किया। स्त्री सिंह सभा की बीबी रानी सिंह ने भी गुरवाणी का गायन किया। हैड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने अरदास की।
कमाल की आतिशबाजी
प्रधान कंवल दीप सिंह, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, सुरेंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, देवेंद्र जोड़ा, परमात्मा सिंह, जसबीर सिंह उप्पल, गुरमीत सिंह सेठी, अर्जिंदर पाल सिंह, रिशु सचदेवा आदि उपस्थित रहे। गुरुद्वारा गुरु के ताल पर सुबह से लेकर रात तक संगत मत्था टेकने के लिए पहुंचती रही। हजूरी रागी भाई हरजीत सिंह, भाई जगतार सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरु के ताल ने गुरुवाणी का गायन किया।