राष्ट्रीय

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस, ठंडी हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस, ठंडी हवाएं चलने की संभावना

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहने और ठंडी हवाएं चलने के आसार भी हैं। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
अनुकूल गति से हवाएं चलने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह सुधार हुआ, लेकिन यह अब भी दूषित है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया, जो मंगलवार शाम चार बजे दर्ज एक्यूआई (303) से बेहतर है। सोमवार यानी दिवाली के दिन शाम चार बजे दिल्ली का एक्यूआई 312 था।

इसे भी पढ़ें: दिवाली की बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे से मिले फडणवीस, ट्वीट कर जानकारी दी
पड़ोसी शहरों गाजियाबाद (262), नोएडा (246), ग्रेटर नोएडा (196), गुरुग्राम (242) और फरीदाबाद (243) में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में रही। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!