2007 से 2021 तक… T20 World Cup में इन खिलाड़ियों का रहा बोलबाला, गेंद और बल्ले से किया है कमाल
2007 से 2021 तक... T20 World Cup में इन खिलाड़ियों का रहा बोलबाला, गेंद और बल्ले से किया है कमाल

टी20 विश्वकप का आठवां संस्करण 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहा है। 2007 में दक्षिण अफ्रीका में इसके पहले संस्करण का आयोजन हुआ था। पहले संस्करण में भारत ने इस टूर्नामेंट को जीता था। 2009 में पाकिस्तान ने T20 विश्वकप का खिताब जीता था। 2010 में इंग्लैंड विजेता बना था। 2012 में वेस्टइंडीज इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा था। 2014 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। वही, वेस्टइंडीज ने दूसरी बार 2016 के टी20 विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया। 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था। टी20 विश्व कप में खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। आज हम आपको T20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज और गेंदबाज के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में अपनी रफ्तार से कहर बरपाएंगे यह 10 गेंदबाज, दो भारतीयों पर भी रहेगी नजर
बल्लेबाजी
मैथ्यू हेडन- 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में कहर बरपाया था। उन्होंने छह मैचों में 265 रन बनाते हुए सबसे अधिक चौके (32 चौके और 10 छक्के) लगाए।
तिलकरत्ने दिलशान- 2009 के टी20 विश्व कप में तिलकरत्ने दिलशान ने 63.40 की औसत से 317 रन बनाए थे। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था।
महेला जयवर्धने- 2010 के टी20 विश्व कप में महिला जयवर्धने ने 6 मुकाबले में 302 रन बनाए थे। उनका औसत 60.40 का था। टूर्नामेंट में महिला जयवर्धने के नाम एक शतक और दो अर्धशतक थे।
शेन वॉटसन- 2012 के टी 20 विश्व कप में शेन वॉटसन ने छह मुकाबले में 249 रन बनाए थे। उनका औसत 49.80 का था। इसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।
विराट कोहली- 2014 के टी20 विश्व कप की बात करें तो विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे। उन्होंने छह मुकाबलों में 319 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने चार अर्धशतक जमाए थे। उनका औसत 106.30 दिन का था।
इसे भी पढ़ें: उस्मान कादिर की जगह फखर जमां को पाकिस्तान टी20 विश्व कप टीम में मिली जगह
तमीम इकबाल- 2016 के विश्व कप में तमीम इकबाल ने 6 मुकाबलों में 295 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जमाया था। उनका औसत 73.75 का था। दूसरे नंबर पर विराट कोहली रहे थे।
बाबर आजम- 2021 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के बाबर आजम ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। बाबर आजम ने छह मुकाबले में 303 रन बनाए थे। उनका औसत 60.60 का था। टूर्नामेंट में उन्होंने 4 अर्धशतक जमाए थे।
गेंदबाजी
उमर गुल- 2007 के विश्व कप में गुल ने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट झटके। स्टुअर्ट क्लार्क, शाहिद अफरीदी और आरपी सिंह के खाते में 12 विकेट थे। गुल ने गेंद से 11.92 की औसत से विकेट लिए और 5.60 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट से रन दिए।
गेंदबाजी
उमर गुल- 2007 के विश्व कप में गुल ने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट झटके। स्टुअर्ट क्लार्क, शाहिद अफरीदी और आरपी सिंह के खाते में 12 विकेट थे। गुल ने गेंद से 11.92 की औसत से विकेट लिए और 5.60 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट से रन दिए।
उमर गुल- पाकिस्तान के उमर गुल 2009 में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने। 2009 के विश्व कप में उन्होंने 12.15 के औसत से 13 विकेट चटकाए। उनका इकोनामी रेट 6.44 का रहा।
इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया को इन कमजोरियों को करना होगा दूर, वरना अधूरा रह जाएगा T20 विश्वकप जीतने का सपना
डिर्क नानेस- 2010 के टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के डिर्क नानेस ने सबसे ज्यादा 14 विकेट हासिल किए थे। उनका औसत 13.07 कर रहा था।
अजंता मेंडिस- 2012 के टी20 विश्व कप में श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने 15 विकेट लिए थे और वह भी सिर्फ छह मुकाबले में। हालांकि, उनकी टीम इस बार टी-20 विश्वकप का खिताब नहीं जीत सकी।
इमरान ताहिर-अहसान मलिक- 2014 के टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और नीदरलैंड के अहसान मलिक ने 12-12 विकेट हासिल किए थे। दोनों का खेल इस साल शानदार रहा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मलिक ने 5 विकेट भी चटकाए थे।
इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए मोहम्मद शमी, T20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की जगह हो सकते हैं शामिल
मोहम्मद नबी- 2016 के टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने 13.66 की औसत से 12 विकेट हासिल किए थे। वहीं इस साल राशिद खान के 11 विकेट थे।
वानिंदु हसरंगा- 2021 में यूएई में खेले गए टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने आठ मुकाबले में 16 विकेट हासिल किए थे। वानिंदु हसरंगा का यूएई में शानदार गेंदबाजी करते दिखाई दिए।