राष्ट्रीय

कर्तव्य पथ के उद्घाटन समारोह जुटे विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज, जानें किसने क्या कहा?

कर्तव्य पथ के उद्घाटन समारोह जुटे विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज, जानें किसने क्या कहा?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अलग-अलग प्लेटफार्म में अलग-अलग तरीके से स्थान दिया जा रहा है। मैं मानता हूं कि नेताजी की मूर्ति और कर्तव्य पथ का उद्घाटन करना आज़ादी का अमृत महोत्सव काल का बहुत बड़ा एक कदम है। भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस अवसर पर कहा कि वर्षों से लोगों का एक वर्ग था जो देश पर शासन कर रहा था और चाहता था कि केवल सीमित संख्या में लोगों को ही याद किया जाए। पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं को हमारे इतिहास के कोने-कोने में धकेला जाता था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ‘कर्तव्य पथ’ का करेंगे उद्घाटन, इंडिया गेट पर बोस की प्रतिमा का होगा अनावरण

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमें भारत के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर चलकर इस देश की वैभव्य और एक नक्षत्र की तरह उभारने की जो क्षमता हमारे देश में है उस पर हमें पूर्ण रूप से लगना है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है। औपनिवेशिक मानसिकता को खत्म करना होगा। इंडिया गेट पर ‘कर्तव्य पथ’ के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सत्ता के भूखे नहीं थे,नेताजी आज़ादी के भूखे थे और उन्होंने देश को आज़ादी दिलाई। ये जो रास्ता है इस पर आने वाली कई पीढ़ियां चलेंगी। ये कर्तव्य पथ है।

इसे भी पढ़ें: किंग्सवे से राजपथ और अब सेंट्रल विस्टा का कर्तव्य पथ, औपनिवेशिक इतिहास से छुटकारे के लिए PM मोदी के संघर्ष की कहानी

इस मौके पर अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने कहा कि आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि हम कर्तव्य पथ के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मौजूद हैं। हमारी संस्कृति और परंपरा को दिखाया जाना चाहिए। गायक मोहित चौहान ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक महान इशारा है। हमें देश के लिए लड़ने वाले लोगों को सम्मान देने की जरूरत है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!