ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन इकाई मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आर्य एकेडमी इण्टरनेशनल स्कूल में किया गया योगासन प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन इकाई मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आर्य एकेडमी इण्टरनेशनल स्कूल में किया गया योगासन प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन इकाई मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आर्य एकेडमी इण्टरनेशनल स्कूल, मुजफ्फररगर के सभागार में विभिन्न आयु वर्ग के लिए योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यादायिनी माँ सरस्वती के सम्मुख अतिथि डॉ0 जीत सिंह तोमर, सुरेन्द्र आचार्य, सहदेव सिंह आर्य, ओम सिंह, अनु राठी, शिव कुमार उपाध्यक्ष उ0प्र0 योगा0 एसो0, अनुज शर्मा ज्वाइन्ट सैकेट्री, अनिल आर्य, अनुज शर्मा, चन्द्रपाल सिंह तथा सुघोष आर्य संरक्षक उ0प्र0 योगा एसो0, आचार्य भीम, जयदीप राठौर, गौरव, ज्ञानेन्द्र गौतम तथा जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका भीम सिंह आचार्य, सुरेन्द्र आचार्य, अनुज शर्मा तथा जयदीप राठौर ने निभाई तथा मंच संचालन डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया ने बडे सुन्दर ढंग से किया।
प्रतियोगिता में दूर-दूर से आये सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने योगासन के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्णायक मण्डल का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, निर्णायक मण्डल ने सभी प्रतिभागियों के योगासनों को बडे ध्यान से देखकर निर्णय लिया तथा विजेताओं की घोषणा की।
प्रत्येक आयु वर्ग में विजेता प्रतिभागियों की सूची निम्न प्रकार रही- 8 से 10 वर्ष के आयु वर्ग में महिला वर्ग में आराध्य, आयूरी, भव्या देशवाल, पुरूष वर्ग में आरान्या सिंह, देवांश ग्रेवाल। 10 से 12 वर्ष के वर्ग में महिला वर्ग में शानवी, आकृति, अंशिका, पुरूष वर्ग में उत्सव सैनी। 12 से 14 वर्ष के महिला वर्ग में गुनगुन, तनजिल, शालिनी रानी, अस्मिता, तनिष्का ताक, पुरूष वर्ग में सक्षम बंसल, वरूण, तनुष, सिद्धार्थ, लक्की राठी। 14 से 16 वर्ष के महिला वर्ग में वर्णिका, प्रिया, पुरूष वर्ग में प्रियांक, आशु, अवि त्यागी, हर्षवर्धन, विशेष सैनी। 16 से 18 वर्ष महिला वर्ग में विदुषी, साक्षी, श्रद्धा, सुरभि, अंशिका रानी, पुरूष वर्ग में हर्ष, सिद्धार्थ सैनी, शुभम कुमार, अनिकेत। 18 से 21 वर्ष के महिला वर्ग में अक्षिता मलिक, पुरूष वर्ग में वंश मलिक, बलराम, विराट शर्मा। 21 से 25 वर्ष के महिला वर्ग में स्वाति शर्मा, पुरूष वर्ग में अंकुर, विपुल कुमार, प्रफुल कुमार, सार्थक सिंघल। 25 से 30 वर्ष के महिला वर्ग में वमाक्षी वर्मा, इति, पुरूष वर्ग में आयुष कुमार। 30 से 35 वर्ष के पुरूष वर्ग में गगन बालियान। 35 से 45 महिला वर्ग में सीमा त्यागी, श्वेता, प्रियांका बत्रा। पुरूष वर्ग में सतकुमार। 45 से ऊपर के महिला वर्ग में बेबी, सीमा सिंह, रेखा वर्मा, पुरूष वर्ग में सुरेन्द्र पाल, राजीव रघुवंशी, नीरज कुमार, राजसिंह पुण्डीर। प्रोफेशनल महिला वर्ग में अनु राठी, पुरूष वर्ग में अनुज शर्मा रहें।
उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन इकाई मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया ने बताया कि योग का हमारे जीवन में अभिन्न अंग होना चाहिए, आजकल प्रत्येक मानव की दिनचर्या बहुत व्यस्त है यदि हम इतनी व्यस्त दिनचर्या में से भी योग को अपने जीवन में स्थान दे पाये तो हम शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तथा शरीर के अस्वस्थ होने पर उस पर होने वाले खर्च से भी बच पायेगें। प्रतियोगिता में आये सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही शानदार योग प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन इकाई मु0नगर के संरक्षक सुघोष आर्य ने प्रतियोगिता में आये सभी अतिथियों, निर्णायक मण्डल तथा दूर-दूर से आये प्रतिभागियों का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!