राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता पर हमले के मामले में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता पर हमले के मामले में दो लोग गिरफ्तार


ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के एक कार्यकर्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना की कल्याण शहर इकाई के उप प्रमुख हर्षवर्धन पलांडे बुधवार को हमले में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन पर हमला कल्याण ईस्ट में पुणे लिंक रोड पर किया गया। चार से पांच लोग एक कार में आए और पलांडे पर लाठियों, लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का सोनिया से ईडी की पूछताछ के विरोध में ‘सत्याग्रह कानून के खिलाफ उसका दुराग्रह : भाजपा
एक अधिकारी ने बताया कि कोलसेवाड़ी पुलिस ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पलांडे ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे एवं कल्याण लोकसभा सीट से सांसद श्रीकांत शिंदे और पूर्व मुख्मयंत्री उद्धव ठाकरे ने उन्हें फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: अमृतसर मुठभेड़: भारी गोलीबारी ने गांववालों को याद दिलाए 1980 के आतंकवाद वाले दिन
उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे गुट का समर्थन कर रहे एक पूर्व पार्षद के कुछ सहयोगियों ने उन पर हमला किया। हालांकि, पूर्व पार्षद ने कहा कि उनका मामले से कोई लेनादेना नहीं है और उनको बदनाम करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!