मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर 11 फरवरी 2026 जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानसठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, चिकित्सीय सुविधाओं एवं निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का गहनता से…

