223 छात्रावासों का होगा कायाकल्प, योगी सरकार ने मंजूर किए ₹12.45 करोड़
लखनऊ, 30 अगस्त। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के सभी 223 राजकीय छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुधार के लिए योगी सरकार ने ₹12.45 करोड़ मंजूर किए हैं। छात्रावासों में पेयजल, बिजली, शौचालय, रंग-रोगन, सुरक्षा और सफाई जैसी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। विद्यार्थियों की क्षमता के अनुसार धनराशि आवंटित…

