[aioseo_breadcrumbs]

पीएम-सेतु उद्योग सम्मेलन में कौशल विकास, उद्योग और रोजगार के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर

Share This Article

लखनऊ, 30 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में कौशल विकास, औद्योगिक जरूरतों और युवाओं के रोजगार अवसरों को जोड़ने के उद्देश्य से लखनऊ में पीएम-सेतु उद्योग सम्मेलन-उत्तर प्रदेश सहभागिता का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आधुनिक तकनीक के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने और आईटीआई को विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र बनाने पर जोर दिया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक विनिर्माण और तकनीकी क्षेत्र में भारत को मजबूत बनाने के लिए कुशल मानव संसाधन बेहद जरूरी है। रक्षा विनिर्माण, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्रोन, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में तेजी से हो रहे बदलावों के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने उद्योगों से पीएम-सेतु को सरकारी योजना के बजाय साझा राष्ट्रीय मिशन के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम-सेतु प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की खाई को पाटने का प्रयास है। उन्होंने उद्योगों से आईटीआई क्लस्टरों के विकास, संचालन और प्रशिक्षण व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ा बाजार, विशाल युवा शक्ति और तकनीकी रूप से सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध है। वहीं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पीएम-सेतु के तहत 8 क्लस्टरों में 32 आईटीआई चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 7 क्लस्टर उद्योग सहयोग के लिए खुले हैं।

सम्मेलन में एयरोस्पेस, जहाज निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिसिजन इंजीनियरिंग, रक्षा उत्पादन, मेकाट्रॉनिक्स और ड्रोन तकनीक जैसे क्षेत्रों में कुशल तकनीशियनों की बढ़ती मांग पर भी चर्चा हुई।

पीएम-सेतु के तहत एक हब और चार स्पोक आईटीआई वाले क्लस्टर में ₹241 करोड़ तक का निवेश किया जा सकता है। इसमें केंद्र सरकार का 50%, राज्य सरकार का 33% और उद्योग साझेदारों का 17% योगदान प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सशस्त्र बलों, पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में करियर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एनएसडीसी और लखनऊ छावनी बोर्ड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत ‘शौर्य अकादमी’ की स्थापना की जाएगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This