[aioseo_breadcrumbs]

खतौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घोड़ा रेस पर जुआ खेलने वाले 12 गिरफ्तार, ₹53,200 बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने फुलत रोड पर घोड़ों की रेस पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹53,200 की जुआ राशि, 2 घोड़े, 2 गाड़ियां, 2 कमचियां और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी भैंसी उपनिरीक्षक अनिल तोमर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फुलत रोड पर कुछ लोग घोड़ों की रेस पर जुआ खेल रहे हैं और घोड़ों को कमची से पीटकर रेस के लिए तैयार कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और 12 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जुआ खेलने के लिए लगाई गई ₹53,200 की नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले में थाना खतौली पर मु0अ0सं0 267/2026, धारा 13G सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. कलीम पुत्र नसीम, निवासी मौहल्ला किला मंगलौर, हरिद्वार
2. मजहर पुत्र मुस्तर, निवासी मलकपुरा, मंगलौर, हरिद्वार
3. जीशान पुत्र एहसान, निवासी न्याजीपुरा, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर
4. जाहिद पुत्र खुर्शीद, निवासी किला पठानपुरा, मंगलौर, हरिद्वार
5. दिलजान पुत्र गुलजार, निवासी न्याजीपुरा, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर
6. हाशिम पुत्र शमीम, निवासी खादरवाला, कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
7. आसिफ पुत्र अलीहसन, निवासी मिमलाना रोड, कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
8. शमशाद पुत्र गफ्फार, निवासी पठानपुरा, मंगलौर, हरिद्वार
9. बारू पुत्र मौ. उमर, निवासी पठानपुरा, मंगलौर, हरिद्वार
10. आजाद पुत्र वहीद, निवासी पीरखा, गुलावठी, बुलंदशहर
11. ताहिर पुत्र दिलशाद, निवासी मिमलाना, कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
12. इरशाद पुत्र हबीब, निवासी झोझगान, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर

बरामदगी: 2 घोड़े, 2 गाड़ियां, 2 कमचियां, ₹53,200 नकद और 6 मोबाइल फोन।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This