मुजफ्फरनगर- थाना पुरकाजी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चोरी की पूरी रकम 4 लाख 40 हजार रुपये और पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को ग्राम हरिनगर निवासी इनाम ने घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 14 लाख रुपये चोरी करने की सूचना दी थी। आरोप था कि विरोध करने पर चोरों ने महिला पर चाकू से हमला किया और उसकी कान की बाली भी छीन ली।
जांच के दौरान पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। पूछताछ में सामने आया कि गुलशना पत्नी अकरम निवासी हरिनगर ने खुद ही घर से 4 लाख 40 हजार रुपये चोरी किए थे और घटना को छिपाने के लिए चोरी की झूठी कहानी रची थी।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अनाज की टंकी का ताला तोड़कर रकम निकाली और उसे एक थैले में रखकर कूलर में छिपा दिया। इसके बाद शोर मचाकर परिवार को बुलाया और अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने तथा चाकू से हमला करने की झूठी सूचना दी। कान की बाली भी उसने स्वयं छिपा दी थी।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि अनाज की टंकी में 4 लाख 40 हजार रुपये ही थे, जबकि चोरी की रकम बढ़ा-चढ़ाकर 14 लाख रुपये बताई गई थी।
पुलिस ने मुकदमे में पूर्व धाराओं का लोप करते हुए धारा 305(क), 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी:
🔹 4 लाख 40 हजार रुपये
🔹 पीली धातु की 1 कान की बाली
कार्रवाई में थाना पुरकाजी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








