[aioseo_breadcrumbs]

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी की क्लीनिक सीज

Share This Article

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र से लापता नाबालिग किशोरी को पुलिस ने 21 अगस्त को सकुशल बरामद किया। किशोरी के बयान के आधार पर नाजिम, मौ. आदिल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं।

पुलिस ने 22 अगस्त को मुख्य आरोपी नाजिम को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि आरोपी मौ. आदिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं 23 अगस्त को मौ. आदिल द्वारा संचालित क्लीनिक को सीज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित प्राधिकारी ने उसके बीएएमएस चिकित्सकीय पंजीयन को निलंबित करते हुए चिकित्साभ्यास पर रोक लगा दी।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This