[aioseo_breadcrumbs]

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 22 अगस्त 2026। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी नाजिम गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने 21 अगस्त को किशोरी को सकुशल बरामद किया। किशोरी के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया।

22 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी नाजिम काली नदी पुल के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के अनुसार आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नाजिम के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, दूसरे वांछित आरोपी मौ0 आदिल पुत्र मौ0 इकबाल, निवासी पीर वाली गली, मिमलाना रोड, थाना कोतवाली नगर को पुलिस ने शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. नाजिम पुत्र यामीन, निवासी मिमलाना रोड, गुडलक पैलेस के पास, थाना कोतवाली नगर — घायल
2. मौ0 आदिल पुत्र मौ0 इकबाल, निवासी पीर वाली गली, मिमलाना रोड, थाना कोतवाली नगर

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में नाजिम ने किशोरी को फोन कर बुलाने और अपने दो साथियों के साथ कार से हाईवे स्थित होटल ले जाने की बात बताई है। मामले में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

पुलिस ने बताया कि नाजिम के विरुद्ध संबंधित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के अलावा मुठभेड़ के संबंध में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों का विस्तृत आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This