[aioseo_breadcrumbs]

मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 22 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत बीआरसी शाहपुर एवं बधरा सभागार में एक दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाहपुर ब्लॉक में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवेन्द्र कुमार बालियान, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी ने की। प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों को मिलेट्स यानी मोटे अनाज से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और इससे तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों के पोषक गुणों की जानकारी दी गई।

अध्यापकों को बताया गया कि मिलेट्स का सेवन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। साथ ही जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा खरीफ सीजन में विकासखंड स्तर पर स्थित राजकीय बीज भंडारों के माध्यम से रागी, बाजरा, कोदो और सांवा आदि के मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाते हैं।

वहीं बधरा ब्लॉक में कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी ने की। उन्होंने मिलेट्स में मौजूद पोषक तत्वों की उपयोगिता और मोटे अनाज की खेती के संबंध में अध्यापकों को जानकारी दी।

प्रशिक्षण में अध्यापकों ने मिलेट्स के महत्व को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम की सराहना की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This