[aioseo_breadcrumbs]

फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 22 अगस्त 2026। जनपद में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर न्याय पंचायत स्तर पर कृषक जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

गोष्ठियों में किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को फसल अवशेष खेत में न जलाकर उसे खेत में ही सड़ाने से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।

इसके साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों के संचालन, उपयोग एवं उनसे होने वाले लाभों की जानकारी किसानों को दी गई। कृषि यंत्रों के उचित उपयोग से कृषि उत्पादन बढ़ाने के संबंध में भी किसानों को जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपयोगी कृषि यंत्र अनुदान पर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। किसानों से फसल अवशेष न जलाने तथा आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेत की उर्वरा शक्ति और कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की गई।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This