भारत विकास परिषद की नारायणी शाखा ने संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया सेवा कार्य
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर ‘नारायणी’ शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के पंचम कार्य के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को दयानन्द बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, गांधी कॉलोनी में निशुल्क स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रश्मि मित्तल एवं पूर्णिमा काम्बोज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके शैक्षणिक जीवन में आवश्यक सहयोग प्रदान करना रहा।

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान दिखाई दी। बच्चों की प्रसन्नता ने कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों को समाजसेवा के क्षेत्र में आगे भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की संयोजिका किन्नी गोयल एवं दिव्या स्वरूप रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मानसी वर्मा, सचिव अमीशी अग्रवाल, संस्कार सप्ताह चेयरमैन रेनू गोयल, कोषाध्यक्ष अंजलि गोयल एवं शाखा महिला सहभागिता गीता गोयल सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग और सुंदर आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
भारत विकास परिषद की नारायणी शाखा द्वारा आयोजित यह सेवा कार्य सेवा, सहयोग और संस्कार की भावना को समर्पित रहा। शाखा के सदस्यों ने भविष्य में भी समाजहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








