[aioseo_breadcrumbs]

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 21 अगस्त 2026। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की अगस्त-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए प्रवर्तन कार्रवाई को प्रभावी ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में अनफिट वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए।

जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पॉट पर कराए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए संभावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने तथा वहां अल्पकालीन सुधारात्मक कार्य तत्काल कराने के निर्देश NHAI एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। वर्ष 2026 में चिन्हित नए ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण का कार्य भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर में संचालित सभी ई-रिक्शाओं की निरंतर फिटनेस एवं लाइसेंस जांच करने तथा अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई कर उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए धन्यवाद दिया और बैठक का समापन किया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This