मुजफ्फरनगर। पारिवारिक समस्याओं के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहे करीब 50 वर्षीय भूरा सिंह निवासी चांदपुर, बिजनौर ने 21 अगस्त 2026 को गंगा बैराज से गंगा नदी में छलांग लगा दी।
सूचना मिलते ही थाना रामराज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह ढिल्लो, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल कपिल ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने साहस और तत्परता दिखाते हुए रस्सी की मदद से गंगा में बह रहे भूरा सिंह को सकुशल बाहर निकाल लिया।
पुलिस ने व्यक्ति को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए उसके परिजनों से संपर्क किया। त्वरित कार्रवाई और साहस के चलते उसकी जान बचाई जा सकी।
पुलिस टीम के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा करते हुए टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की आमजन द्वारा भी सराहना की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








