[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर पुलिस के 6 पुलिसकर्मी प्रशंसा एवं सम्मान चिन्ह से सम्मानित

Share This Article

मुजफ्फरनगर। उत्कृष्ट सेवा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जनपद के 6 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य एवं समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान पाने वालों में थाना भौराकलां के प्रभारी प्रमोद कुमार, यातायात कार्यालय के हेड कांस्टेबल कपिल, क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, थाना खतौली के निरीक्षक कमल किशोर, यातायात कार्यालय के उपनिरीक्षक योगेन्द्र शर्मा और थाना नई मंडी के उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार शामिल हैं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This