मुजफ्फरनगर। खादर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित गांवों और निचले इलाकों में पहुंचकर जलभराव, आवागमन तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर ने प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
एसडीएम ने प्रभावित परिवारों तक भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही जल निकासी, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने को कहा।
मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों से सीधे संवाद करने पर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम सदर के मानवीय एवं व्यवहार कुशल रवैये की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी के मौके पर पहुंचने से उनमें प्रशासन के प्रति विश्वास और भरोसा बढ़ा है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








