लखनऊ, 21 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी और स्किल डेवलपमेंट को लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश जापान के लिए प्रशिक्षित हेल्थकेयर और केयर वर्कफोर्स उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार निवेश के साथ रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे रही है।


राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जापान की तकनीक और अनुशासन तथा यूपी की युवा शक्ति का संगम युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए अवसर खोलेगा।
बैठक में मेडिकल डिवाइसेज, रोबोटिक्स, एआई आधारित हेल्थकेयर, केयरगिविंग, जापानी भाषा प्रशिक्षण और तकनीकी कौशल के क्षेत्र में सहयोग का रोडमैप तैयार किया गया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








