[aioseo_breadcrumbs]

चरथावल के स्कूलों में बीएसए का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच

Share This Article

मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक चरथावल के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमीगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में शैक्षिक व भौतिक व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।

कस्तूरबा विद्यालय में 48 में से 45 बालिकाएं उपस्थित मिलीं। बीएसए ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सीसीटीवी, स्मार्ट क्लास, बिजली उपकरण और छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं प्राथमिक विद्यालय अमीगढ़ में 21 में से 18, दिलीपपुरा में 34 में से 31 और पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर कला में 279 में से 274 बच्चे उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बधाई कला में 291 में से 180 बच्चे उपस्थित मिले और एक शिक्षिका अनुपस्थित पाई गई।

बीएसए ने विद्यालयों में शिक्षा, स्वच्छता, उपस्थिति और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This