मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 21 अगस्त 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण करते हुए उनके रख-रखाव, अद्यतन स्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

एसएसपी ने संबंधित शाखा प्रभारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और विभागीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, कार्यालयी कार्यों में लापरवाही न बरतने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








