[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान, 11 उपभोक्ताओं पर एफआईआर

Share This Article

मुजफ्फरनगर। आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में विनोद कुमार ,मुख्य अभियंता (वितरण) पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मुजफ्फरनगर क्षेत्र तथा सुधीर कुमार अग्रवाल अधीक्षण अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण मंडल, मुजफ्फरनगर एवं अधोहस्ताक्षरी के कुशल नेतृत्व में विद्युत चोरी रोकने के लिए विभागीय टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान में अजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता (रेड), विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2), मुजफ्फरनगर, दिलीप यादव, अवर अभियंता (रेड), अखिलेश कुमार सरोज, अवर अभियंता (रेड) एवं विजिलेंस टीम से अमित गोस्वामी (प्रभारी प्रवर्तन दल), महिला हेड कांस्टेबल मोनिका, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल रोहित एवं नवनीत शामिल रहे।

संयुक्त टीम द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मिमलाना रोड के हाईलोस फीडर शाहबुद्दीनपुर रोड के क्षेत्रान्तर्गत लद्दावाला, रामलीला टिल्ला एवं महामना कॉलोनी में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से विद्युत उपभोग करते हुए विद्युत चोरी पाई गई।

जांच के दौरान 11 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर के केबल में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए पाया गया, जिसमें कुल 38 किलोवाट विद्युत भार की चोरी सामने आई। इसके साथ ही 02 उपभोक्ताओं के परिसर पर स्थापित मीटर संदिग्ध अवस्था में पाए गए।

उक्त प्रकरणों में विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित 11 उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी एंटी पावर थेफ्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

विद्युत विभाग ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत चोरी जैसे दंडनीय अपराध से बचें तथा विधिवत एवं अधिकृत कनेक्शन के माध्यम से ही विद्युत का उपयोग करें। विद्युत चोरी पाए जाने पर विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This