मुजफ्फरनगर। 82 यूपी बटालियन एनसीसी के अंतर्गत आने वाले अमृत इंटर कॉलेज, रोहाना मिल में एनसीसी सीनियर डिवीजन के लिए कैडेट्स की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल के निर्देशन में आयोजित चयन प्रक्रिया में 20 सीटों के सापेक्ष 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता की जांच की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जेसीओ हरजीत सिंह, एनसीओ सुखविंदर सिंह, पाल सिंह, प्रवीण मलिक, कैप्टन शशांक भारती, द्वितीय अधिकारी वीरपाल सिंह सहित अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।








