[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अहम प्रस्ताव पारित

Share This Article

मुजफ्फरनगर। आज सहारनपुर में कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में बोर्ड सदस्य मोहन तायल ने मीनाक्षीपुरम जैसी पुरानी अनियोजित कॉलोनियों को नियोजित किए जाने तथा नगर पालिका के सिकमी दुकानदारों की समस्याओं का समाधान कर पात्र दुकानदारों को शीघ्र दुकान उपलब्ध कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इन दोनों विषयों को बैठक में स्वीकार करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, प्राधिकरण सचिव, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, बोर्ड सदस्य मोहन तायल, बोर्ड सदस्य गजे सिंह प्रधान, बोर्ड सदस्य शरद शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This