मुजफ्फरनगर, 20 अगस्त। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में SSP संजय कुमार वर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने भी छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और किसी भी अप्रिय परिस्थिति में पुलिस से संपर्क करने के संबंध में जागरूक किया।



SSP संजय वर्मा ने कहा कि “जागरूकता, आत्मविश्वास और शिक्षा ही सशक्तिकरण की सबसे मजबूत आधारशिला है।” उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाएं और सवाल साझा किए, जिनका अधिकारियों ने समाधानपरक जवाब दिया।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








