मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस ने लंबित माल एवं वाहनों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2013 से थाने में खड़े 14 माल मुकदमाती वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया।

नीलामी से कुल 1 लाख 56 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलाम किए गए वाहनों में 12 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहन शामिल रहे।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय और प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में की गई।
नीलामी के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








