मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने और उत्पीड़न के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम मांडी, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना तितावी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम, बंधुआ मजदूरी अधिनियम और जेजे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी इस मुकदमे में वांछित चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








