[aioseo_breadcrumbs]

सीएम युवा योजना में कम ऋण वितरण पर सीडीओ नाराज, बैंकों को दिए सख्त निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 20 अगस्त। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने की। इस दौरान बैंकवार ऋण स्वीकृति, वितरण और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

योजना के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कम ऋण स्वीकृति एवं वितरण पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी बैंकों को पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से ऋण स्वीकृति और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक्सिस बैंक पर विशेष नाराजगी

वित्तीय वर्ष में एक्सिस बैंक द्वारा मात्र एक ऋण वितरित किए जाने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को शाखा प्रबंधक के विरुद्ध लिखित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शून्य ऋण वितरण वाली शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

HDFC बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर भी सीडीओ ने रोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाकर योजना की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक की कुतुबपुर, कवाल, रोहना कलां, छपार, सुजड़ू, कल्याणपुर फुगाना, खुड्डा और कोर्ट रोड शाखाओं की प्रगति की समीक्षा कर योजना के क्रियान्वयन में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक से अनुपस्थित जिला समन्वयक बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा रुड़की रोड, डिन्दावली और एसबीआई रोहना कलां के शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

सीडीओ ने स्पष्ट किया कि CM YUVA शासन की प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजना है। पात्र लाभार्थियों के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए ऋण स्वीकृति एवं वितरण में तेजी लाई जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपायुक्त उद्योग जैस्मीन, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित जिला समन्वयक और संबंधित बैंक अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This