मुजफ्फरनगर। जनप्रतिनिधि का असली अर्थ तभी सार्थक होता है, जब वह सुख-दुख की हर घड़ी में अपनी जनता के साथ खड़ा नजर आए। इसका एक उदाहरण चरथावल विधायक पंकज मलिक ने पेश किया है, जिन्होंने जरूरत के समय एक डिलीवरी बॉय की मदद कर उसके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी।
दो दिन पहले हुई भारी बारिश के दौरान जलभराव में डिलीवरी बॉय विशाल का मोबाइल फोन पानी में गिरकर खो गया था। मोबाइल खोने के बाद विशाल का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद विधायक पंकज मलिक ने उसकी परेशानी को गंभीरता से लिया और आज विशाल को नया मोबाइल फोन दिलवाया।
नया फोन मिलने के बाद विशाल के चेहरे पर खुशी लौट आई। विधायक की इस पहल को क्षेत्र में मानवीय संवेदना और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुजफ्फरनगर के छह विधायकों की बात करें तो पंकज मलिक ने जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। जरूरतमंदों के सुख-दुख में खड़े रहने और निस्वार्थ भाव से मदद करने की उनकी कार्यशैली के कारण उन्हें जनता का लगातार प्यार और समर्थन मिलता रहा है।
यदि सभी जनप्रतिनिधि इसी तरह जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर उनके साथ खड़े हों, तो निश्चित रूप से लोगों की परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं और उन्हें व्यवस्था से एक सकारात्मक एवं सुखद अनुभव मिल सकता है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल परिवार चरथावल विधायक पंकज मलिक की इस मानवीय पहल, उदारता और नेकदिली को सादर नमन करता है तथा उनके राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन के लिए मंगलकामना करता है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








