[aioseo_breadcrumbs]

मौलाना जर्जिस के कथित बयान पर विवाद, अधिवक्ता गुलाब सिंह ने दी शिकायत

Share This Article

मुजफ्फरनगर। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मौलाना जर्जिस के एक कथित बयान को लेकर नया विवाद सामने आया है। कृष्ण भगवान को लेकर दिए गए बयान के बाद अब भगवान शिव और ब्रह्मा जी को लेकर दिए गए कथित बयान पर भी आपत्ति जताई गई है।

मामले में मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता गुलाब सिंह ने लिखित शिकायत देकर मौलाना जर्जिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता ने मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है।

गुलाब सिंह का आरोप है कि मौलाना जर्जिस पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं और इस तरह के बयान देकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच और कथित बयान की सत्यता एवं परिस्थितियों का परीक्षण किया जाना है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This