[aioseo_breadcrumbs]

बारिश होते ही शहर बन रहा तालाब, पूर्व ईओ प्रज्ञा सिंह की शानदार कार्यकाल को याद कर रहे नगरवासी

Share This Article

मुजफ्फरनगर। शहर में बारिश होते ही जगह-जगह जलभराव की स्थिति सामने आने लगी है। कई इलाकों में सड़कों पर घंटों पानी जमा रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगरवासी नगर पालिका की पूर्व अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।

नगरवासियों का कहना है कि पिछले कार्यकाल में बारिश से पहले नालों और जल निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया था। बारिश के दौरान जलभराव होने पर भी पानी अपेक्षाकृत कम समय में निकल जाता था। इसके विपरीत इस बार कई ऐसे स्थानों पर भी जलभराव देखने को मिल रहा है, जहां पहले इस तरह की समस्या कम दिखाई देती थी।

पूर्व अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और सौंदर्यीकरण को लेकर किए गए कार्यों की चर्चा आज भी नगर में होती है। उनके कार्यकाल में शहर को गंदगी से काफी हद तक निजात दिलाने के साथ-साथ कई क्षेत्रों में व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए गए थे।

हालांकि वर्तमान व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। लगातार हुई बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति ने नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में जरूरत है कि बरसात के दौरान जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के विदेश दौरे पर है और अधिशासी अधिकारी के भी शहर से बाहर होने के बाहर होने की बात सामने आई है
तो ऐसे में तैयारी पहले से क्यों नहीं की गई

अब देखना होगा कि वर्तमान अधिशासी अधिकारी पूर्व में किए गए बेहतर कार्यों का अध्ययन कर शहर की सफाई, जल निकासी और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए किस तरह की प्रभावी रणनीति धरातल पर लागू करते हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This