[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर के सुजड़ू क्षेत्र में 30 किलोवाट के विद्युत लोड की चोरी विद्युत विभाग द्वारा पकड़ी गई, की गई कार्यवाही

Share This Article

मुजफ्फरनगर। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग की टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूजडू क्षेत्र में सुबह विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए सीधे विद्युत चोरी के 7 मामले पकड़े।, इसके अलावा चार मीटर टेम्पर्ड भी पकड़े गए

छापेमारी के दौरान डायरेक्ट विद्युत चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा विद्युत चोरी करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि विद्युत चोरी गैरकानूनी है। चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:

– अक्षय कुमार सिंह — सहायक अभियंता
– दिलीप कुमार माथुर — अवर अभियंता
– अभिषेक कुमार सरोज — अवर अभियंता
– अमित गंग — प्रवर्तन टीम
– मोनिका — महिला हेड कांस्टेबल
– जितेंद्र — हेड कांस्टेबल
– नवीन — कांस्टेबल
– रोहित — कांस्टेबल
– सचिन — कांस्टेबल

विद्युत विभाग द्वारा चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि विद्युत विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करें और किसी भी प्रकार से विद्युत चोरी न करें।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This