मुजफ्फरनगर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और स्कूली वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने “मिशन सेफ फ्यूचर-2.0” के तहत बुधवार को विशेष अभियान चलाया।
SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम ने देहरादून पब्लिक स्कूल और दा एस.डी. पब्लिक स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के आवागमन में लगे स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण और निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
यातायात पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि बच्चों के आवागमन में लगाए गए सभी वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप और आवश्यक दस्तावेजों से पूर्ण होने चाहिए। साथ ही वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जानकारी रखें। नियमों का उल्लंघन या क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाए जाने की स्थिति में तत्काल विद्यालय प्रशासन अथवा यातायात पुलिस को सूचना दें।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि “मिशन सेफ फ्यूचर-2.0” के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग और आवश्यक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








