[aioseo_breadcrumbs]

ओवर स्पीडिंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 110 वाहनों के चालान

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 19 अगस्त 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने ओवर स्पीडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 18 और 19 अगस्त को थाना नई मंडी क्षेत्र में इंटरसेप्टर के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 110 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 26 हैवी व्हीकल भी शामिल हैं। यातायात पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें और वाहन चलाते समय धैर्य व सतर्कता बरतें।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This