मुजफ्फरनगर, 19 अगस्त 2026।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ब्रह्म कुमारी संस्थान मुजफ्फरनगर की बहनों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बहनों ने जनकल्याण का संदेश देते हुए SSP संजय कुमार वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। SSP ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें या सीधे उनके कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में रक्षाबंधन पर्व की भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूती देने का संदेश दिया गया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








