मुजफ्फरनगर, 17 अगस्त 2026। थाना मीरापुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गृह मंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की AI निर्मित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीडियो प्रसारित करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा गृह मंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की AI निर्मित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर में मुकदमा अपराध संख्या 136/26, धारा 197(1)(D) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 अगस्त 2026 को आरोपी शहनवाज पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला मुस्तर्क, कस्बा व थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमेन्द्र सिंह और कांस्टेबल 1226 शिवम शामिल रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








