[aioseo_breadcrumbs]

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 17 अगस्त 2026। तहसील बुढ़ाना के सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्युत, भूमि विवाद, नगर पंचायत, राजस्व, पेंशन, सड़क तथा पुलिस-प्रशासन से संबंधित कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण संभव नहीं है तो शिकायतकर्ता को इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए।

डीएम ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का भी गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायत का निस्तारण कराएं। इसके बाद शिकायतकर्ता से स्वयं संपर्क कर यह फीडबैक भी लें कि वह निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। मौके पर की गई कार्रवाई का फोटो भी उपलब्ध कराया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने भी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी बुढ़ाना सत्येंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This