[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: नई मंडी पुलिस की मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, दो साथी गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 17 अगस्त 2026। थाना नई मंडी पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर को गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार किया, जबकि कांबिंग के दौरान उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक चाकू, चोरी के दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को थाना नई मंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से सहावली की ओर से एटूजेड की तरफ आ रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भागीरथ चौक पर चेकिंग शुरू की।

कुछ देर बाद तीनों संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश की पहचान अमर पुत्र महेन्द्र, निवासी अमित विहार कूकड़ा, थाना नई मंडी के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान विशेष पुत्र मनोज, निवासी अमित विहार कूकड़ा और नीशू पुत्र मेहन्ती सिंह, निवासी कमलनगर कूकड़ा के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे राह चलते लोगों के मोबाइल फोन और रुपये आदि छीनने का काम करते हैं और वारदात की तलाश में निकले थे।

पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी अमर के खिलाफ थाना नई मंडी में वर्ष 2016 से 2018 के बीच आयुध अधिनियम, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी तथा गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी सुनील कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक नई मंडी आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में थाना नई मंडी पुलिस टीम द्वारा की गई।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This