[aioseo_breadcrumbs]

डेढ़ साल से लापता किशोरी कन्नौज से सकुशल बरामद, एएचटी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 17 अगस्त 2026। थाना एएचटी पुलिस ने करीब डेढ़ वर्ष से गुमशुदा/अपहर्ता किशोरी को कन्नौज टोल प्लाजा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी की बरामदगी से परिवार में खुशी का माहौल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा एवं अपहर्ता बालक-बालिकाओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को कन्नौज टोल प्लाजा से सकुशल बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, किशोरी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 67/25 धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज था। बरामदगी के बाद थाना एएचटी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामअवतार सिंह, उपनिरीक्षक जगत सिंह, महिला हेड कांस्टेबल 43 रूबी और कांस्टेबल चालक 2374 जयप्रकाश शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक थाना एएचटी टीम ने पिछले चार माह में अब तक 06 गुमशुदा/अपहर्ता बालक-बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This