मुजफ्फरनगर, 17 अगस्त 2026। मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय के नेतृत्व में किया गया।


इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों, झूले और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह सहित पुलिस विभाग की अन्य महिला अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने, पारंपरिक संस्कृति एवं त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाने तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








