मुजफ्फरनगर: पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस दौरान देश विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अक्षय संजय महाडीक ने कहा कि देश का विभाजन एक भीषण त्रासदी थी, जिसने लाखों परिवारों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित किया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें आपसी एकता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानव सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात नगर राधा रमण सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








